पटना ग्रामीण: समाहरणालय में SSP अवकाश कुमार ने लोगों से की मॉकड्रिल के दौरान नहीं घबराने की अपील, कहा- अभी नहीं है युद्ध का माहौल
पटना SSP अवकाश कुमार ने पटना समाहरणालय में मंगलवार दोपहर करीब 3:15 पर लोगों से अपील की है कि बुधवार को ब्लैकआउट के दौरान बिल्कुल भी पैनिक ना करें। अवकाश कुमार ने कहा कि अभी युद्ध का माहौल नहीं है यह सिर्फ एक मॉक ड्रिल है। इसके अलावा उन्होंने लोगों से यह भी अपील की है कि ब्लैक आउट के दौरान जो लोग अपने वाहनों से सड़क पर होंगे वह भी अपने वाहन को वहीं रोक लें।