पटना ग्रामीण: सीएम आवास के बाहर लाठीचार्ज के बाद, शिक्षा विभाग के अधिकारी गर्दनीबाग अभ्यर्थियों से मिले
BPSC TRE-3 की सप्लीमेंट्री रिजल्ट की मांग को लेकर अभ्यर्थी मंगलवार को सीएम आवास का घेराव करने पहुंचे थे जहां उन पर लाठी चार्ज की गई। लेकिन लाठी चार्ज के बावजूद सभी अभ्यर्थी गर्दनीबाग धरना स्थल पर इकट्ठा हो गए। मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे शिक्षा विभाग के अधिकारी इन अभ्यर्थियों से मिलने पहुंचे।