पटना ग्रामीण: मुख्यमंत्री आवास पर सीएम नीतीश कुमार ने भाजपा के मंत्रियों और नेताओं के साथ की बैठक
एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर बैठक का आयोजन किया गया है। सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू कोटे के मंत्रियों के साथ बैठक की थी। वहीं मंगलवार शाम 4:00 बजे भाजपा कोटे के मंत्रियों और भाजपा के तमाम बड़े नेताओं के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री आवास पर बैठक की।