पटना ग्रामीण: सीएम आवास के बाहर महाबोधि मंदिर से पटना आए बौद्ध अनुयायी धरने पर बैठे
सीएम आवास के बाहर मंगलवार सुबह करीब 11:00 बजे बौद्ध अनुयायियों का जत्था पहुंच गया। ये सभी गया के महाबोधि मंदिर से पहुंचे थे। अपनी मांग को लेकर सभी प्रदर्शनकारी सीएम नीतीश के आवास के बाहर बैठे गए।बताया जा रहा है कि बोधगया के महाबोधि मंदिर में एक कमेटी बनाई गई है इस कमेटी में दूसरे धर्म के लोग भी शामिल है जो बौद्ध धर्म के लोगों को मंजूर नहीं है।