पथरगामा: पथरगामा मां श्मशान कालीमंदिर में 8 नवंबर से धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन
कछिया नदी के तट पर स्थित मां श्मशान काली मंदिर में 8 नवंबर से धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 8 नवंबर को संध्या 6:00 बजे बनारस से आए पंडित द्वारा मां काली की भव्य आरती एवं पूजा अर्चना की जाएगी इसके बाद महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।