कटिहार: तेजा टोला में इंडियन बैंक ने ग्राहक सेवा केंद्र का शुभारंभ किया, लोगों को मिलेगी सुविधा
शुक्रवार की शाम 4 तेजा टोला में इंडियन बैंक की ओर से ग्राहक सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर इंडियन बैंक के ब्रांच मैनेजर ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर केंद्र का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि इस ग्राहक सेवा केंद्र के खुल जाने से लोगों को काफी सहूलियत होगी। पैसे जमा करने और निकालने के लिए उन्हें लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।