कटिहार: पहलगाम हमले में मारे गए पर्यटकों को महागठबंधन नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, निकाला कैंडल मार्च
शुक्रवार की शाम 7 बजे स्टेशन बिल्डिंग से महागठबंधन के नेताओं ने कैंडल मार्च निकाला इस अवसर पर कटिहार सांसद तारीक अनवर भी कैंडल मार्च में शामिल हुए। कैंडल मार्च निकालकर महागठबंधन के नेताओं ने शहीद हुए पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान महागठबंधन के नेताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद और गृहमंत्री इस्तीफा दो के नारे लगाए।