कटिहार: कटिहार के सालमारी मैना में महिला को जहरीले सांप ने डंसा, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती, परिजन चिंतित
सालमारी मैना में खेत से घर जाने के दौरान महिला को जहरीले साँप ने डंस लिया। यह मामला शाम पाँच बजे का हैं। पीड़िता को इलाज के लिए आजमनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल, पीड़िता का सदर अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में इलाज चल रहा हैं।