कटिहार: नरहिया गांव में ट्रक की चपेट में आने से 40 वर्षीय मजदूर की मौत, शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया
शुक्रवार की दोपहर 2 बजे दुर्घटना में मारे गए एक व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम कराने परिजन सदर अस्पताल पहुंचे थे। दुर्घटना के बारे में मृतक मनोज ठाकुर के परिजन ने बताया कि ट्रैक्टर पर 8 मजदूर मक्का लोड कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी इस दुर्घटना में मनोज के सर पर गंभीर चोट लगी और वह नीचे गिर पड़े।