सकलडीहा: सकलडीहा तहसील परिसर में बाइक खड़ी करने को लेकर होमगार्ड और फरियादी के बीच विवाद, हुई धक्का-मुक्की
चंदौली जनपद के 3:00 सकलडीहा तहसील परिसर में बाइक खड़ी करने को लेकर होमगार्ड व फरियादी में विवाद हो गया। बात बढ़ने पर धक्का-मुक्की होने से परिसर में अफरातफरी मच गई। भीड़ के कारण फरियादी ने मार्ग किनारे बाइक खड़ी की थी, जिस पर सुरक्षाकर्मियों ने आपत्ति जताई। वकीलों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।