पटेल नगर: बसाई धारापुर में तंवर मार्ग पर नाली का नवीनीकरण शुरू, जलभराव और गंदगी से मिलेगी राहत
विधायक कैलाश गंगवाल ने 3 नवंबर सोमवार की दोपहर 12 बजे बताया कि मादीपुर विधानसभा के बसाई धारापुर गांव में तंवर मार्ग पर पुरानी नाली को नया बनाने का काम शुरू हो गया। खुद विधायक ने रिबन काटकर उद्घाटन किया और काम की शुरुआत की। इससे गांव में पानी जमा होने की परेशानी दूर होगी और सड़कें साफ-सुथरी रहेंगी।