लालगंज: लालगंज में सपा का पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन की मजबूती और आगामी चुनाव की तैयारी पर की चर्चा
395 छानवे विधानसभा के लालगंज विकास खंड के एक लान में सोमवार दोपहर बाद करीब 3:30 बजे सपा का पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अभी से एकजुट होकर विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुट जाये।