भरथना: लखना इंदिरा कांलौनी में तारपीन का तेल पीने से बच्चे की हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल किया गया रेफर
बकेवर के लखना इंदिरा कॉलोनी में मंगलवार दोपहर करीव 3 बजे ढाई साल के अर्थव ने खेलते समय गलती से तारपीन का तेल पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे बकेवर के 50 शैय्या अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने प्राथमिक जांच के बाद बच्चे को जिला अस्पताल इटावा रेफर कर दिया।