लंभुआ: सुलतानपुर जिले के पकड़ी गांव में कांवड़िए की अनोखी सेवा, हर साल गंगाजल से करते हैं पितृ सेवा
जहाँ सावन माह में श्रद्धालु कांवड़ यात्रा कर शिवलिंग पर जल चढ़ाकर पुण्य अर्जित करते हैं, वहीं सुलतानपुर जिले के पकड़ी गांव का एक कांवड़िया इस परंपरा को एक अनोखे और भावुक अंदाज़ में निभाता है। यह कांवड़िया हर वर्ष सीताकुंड घाट (सुलतानपुर) स्थित आदि गंगा गोमती से गंगाजल भरकर लाता है, लेकिन इसे किसी मंदिर में नहीं चढ़ाता, बल्कि अपने वृद्ध पिता को उसी पवित्र गंग