लंभुआ: सुलतानपुर लम्भुआ तहसील क्षेत्र के नारायणपुर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन हुआ
सुलतानपुर। जिले के लम्भुआ तहसील अंतर्गत नारायणपुर गांव में वैदिक विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ एक भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर में स्थापित भगवान की मूर्तियों का विधिवत पूजन-अर्चन, हवन व धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न हुआ। प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर परिसर में एकत्रित होने लगी।