लंभुआ: सुलतानपुर के लम्भुआ में 15वीं वर्षगांठ पर 4 अगस्त सोमवार को निकाली जाएगी देश की सबसे लंबी तिरंगा कांवड़ यात्रा
लम्भुआ तहसील से देश की सबसे लंबी, 181 फीट की तिरंगा कांवड़ यात्रा का ऐतिहासिक और भव्य आयोजन इस वर्ष 4 अगस्त को किया जा रहा है। विगत 15 वर्षों से यह आयोजन भारतीय कांवरिया सेवा समिति लम्भुआ के संस्थापक सदस्यों और समर्पित टीम द्वारा तन-मन-धन से पूर्ण आस्था के साथ किया जा रहा है। इस यात्रा की खास बात यह है कि कांवड़ निर्माण हेतु न कभी किसी प्रकार की धनराशि का