लंभुआ: लंभुआ में जाम की समस्या से निजात नहीं मिल रही, पटरी पर अवैध कब्जा है जाम की समस्या का जिम्मेदार
सुल्तानपुर जिले के लंभुआ नगर पंचायत की मुख्य बाजार में आए दिन जाम लगा रहता है। नगर पंचायत वासियों को जाम की समस्या से निजात नहीं मिल रही है। इसका मुख्य कारण है कि सड़क की दोनों पटरियों पर दुकानदारों का अवैध कब्जा है। इसके अलावा कबाड़ी की दुकान वाले भी सड़क की पटरी पर कब्जा जमाए हुए हैं। कुछ महीनो पूर्व नगर पंचायत में पटरी के किनारे बनी नाली से पहले पेंट से च