लंभुआ: बालामपुर गांव में सीताकुंड से कावड़ लेकर पहुंचे कांवड़िए
सुलतानपुर। सावन माह के पावन अवसर पर लम्भुआ तहसील क्षेत्र के बालामपुर गांव तक भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई। यह यात्रा सुलतानपुर जनपद स्थित गोमती गंगा नदी के पवित्र सीताकुंड घाट से प्रारंभ हुई। जल भरकर कांवड़िए पैदल यात्रा करते हुए जय शिव शंकर, बम बम भोले के उद्घोष के साथ बालामपुर गांव पहुंचे। कावड़ यात्रा में शिवभक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था।