लंभुआ: लंभुआ में सोमवार को निकलेगी 181 फीट तिरंगा कांवड़ यात्रा, चारों तरफ गूंजेंगे बोल बम के जयकारे
सुल्तानपुर जिले के लंभुआ में सावन मास के चौथे सोमवार चार अगस्त को 181 फीट की तिरंगा कावड़ यात्रा निकलेगी। कावड़ निर्माण समिति के अध्यक्ष दिलीप अग्रहरि ने शनिवार को दोपहर 3.30 बजे बताया की 04 अगस्त को पठखौली रोड पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर से सोमवार की सुबह तीन बजे शिव भक्त धोपाप धाम में स्थित गोमती नदी से जल लेने के लिए रवाना होंगे। उसके बाद गाजे बाजे के साथ