गढ़वा: छठ पर्व पर श्रद्धालुओं को राहत देने के लिए आम की लकड़ी का वितरण शुरू, टीम दौलत ने संभाली जिम्मेदारी
Garhwa, Garhwa | Nov 11, 2026 क आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर गढ़वा में आम की लकड़ी का वितरण शुरू कर दिया गया है। गढ़वा नगर परिषद के अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि टीम दौलत की ओर से आज से इस अभियान की शुरुआत की गई है। अभियान के तहत छठ व्रतियों को पूजा के लिए आम की लकड़ी उपलब्ध कराने की पहल की जा रही है। इस पहल से छठ पूजा की तैयारी कर रहे श्रद्धालुओं को राहत मिलने की उम्मीद है।