गिरिडीह: न्यू बरगंडा मोहल्ले में आवारा कुत्तों के आतंक से स्थानीय लोग और राहगीर परेशान #jansamasya
न्यू बरगंडा मोहल्ले में आवारा कुत्तों के आतंक से स्थानीय लोग और राहगीर खासे परेशान हैं। बुधवार को 1 बजे स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याएं बताई।बताया गया कि स्थिति यह हो गई है कि बच्चे-बुजुर्ग और महिलाएं अब घर से निकलने में डर महसूस कर रहे हैं। मोहल्लेवासियों के अनुसार बीते कुछ महीनों में कुत्तों ने लगभग 50 से अधिक लोगों को काट कर घायल कर दिया है।