अजीतमल: सूने घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी चोरी, तिरुपति बालाजी के दर्शन करने गए परिवार ने लौटने पर घर में बिखरा पाया
कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने सूने घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात, नकदी और इन्वर्टर-बैटरी चोरी कर लिए। परिवार के साथ तिरुपति बालाजी के दर्शन करने गए गृहस्वामी सोमवार सुबह घर लौटे तो दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। अटसू चैकी क्षेत्र के पृथ्वीपुर निवासी र