आज़मनगर: आज़मनगर: केलाबाड़ी में पंचायत सरकार भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास हुआ
आजमनगर प्रखंड क्षेत्र के केलाबाड़ी में पंचायत सरकार भवन के निर्माण कार्य का मंगलवार को शाम चार बजे शिलान्यास हुआ। इस दौरान मुख्य रूप से मौजूद विधायक निशा सिंह के द्वारा फीता काटकर और नारियल फोड़ कर शिलान्यास किया गया। मौके पर विधायक निशा सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद स्थानीय लोगों को काफी सुविधा होगी।