आज़मनगर: करपण्डा गांव में छतदार चबूतरा निर्माण कार्य का हुआ शिलान्यास, विधायक समेत कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
सालमारी के करपण्डा गांव में छतदार चबूतरा के निर्माण कार्य का शनिवार को शाम चार बजे शिलान्यास किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से विधायक निशा सिंह के अलावा कई जन प्रतिनिधि मुख्य रूप से मौजूद रहे। विधायक निशा सिंह ने फिता काटकर एवं नारियल फोड़कर विधिवत रूप से निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।