आज़मनगर: आजमनगर: महालदार टोला में ग्रामीण चिकित्सक की लापरवाही से महिला की मौत, ग्रामीणों का आक्रोश प्रदर्शन
आजमनगर थाना क्षेत्र के महालदार टोला में ग्रामीण चिकित्सक के लापरवाही से गुरुवार को एक महिला की मौत हो गई। इसके बाद शुक्रवार को रात आठ बजे ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन किया। इस मामले में बताया जा रहा है कि ग्रामीण चिकित्सक हसन उर्फ कल्लू के द्वारा गलत इंजेक्शन देने की वजह से महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान सती देवी के रूप में हुई।