आज़मनगर: आज़मनगर: खरसोता में सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन
आजमनगर प्रखंड क्षेत्र के खरसोता में सड़क निर्माण की मांग को लेकर मंगलवार को दिन के तीन बजे ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि बीते कई वर्षों पूर्व सड़क निर्माण को लेकर शिलान्यास हुआ मगर अब तक सड़क का निर्माण कार्य नहीं कराया गया है जिसके वजह से ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है ।