सिरौली कलां के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का जोरदार स्वागत, विकास के लिए हर संभव प्रयास का संकल्प
सिरौली कलां / कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष के आवास पर हुआ भव्य अभिनंदन समारोह
सिरौली कलां:
नगर पालिका परिषद सिरौली कलां के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष श्री एन.यू. खान के निज निवास पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान मतदाताओं का आभार व्यक्त करने के साथ ही क्षेत्र के विकास को लेकर एक नई रूपरेखा पर चर्चा की गई।
इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्री एन.यू. खान ने कहा कि जनता ने काफी सोच-समझकर अपने योग्य जनप्रतिनिधियों का चयन किया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि वोट देने या न देने वाले सभी नागरिकों के साथ नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सभासद एक समान व्यवहार करेंगे। उन्होंने दो टूक कहा कि विकास कार्यों में किसी भी व्यक्ति के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा और सभी को साथ लेकर आगे बढ़ा जाएगा।
'देहरादून तक दौड़ लगानी पड़ी तो पीछे नहीं हटेंगे'
श्री खान ने विश्वास दिलाया कि सिरौली कलां के चहुंमुखी विकास के लिए स्थानीय स्तर से लेकर देहरादून तक जहां भी जाना पड़े, वे पूरी ताकत लगाएंगे। उन्होंने कहा कि सिरौली के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी और यहां की जनता को बिल्कुल निराश नहीं होने दिया जाएगा।
जनप्रतिनिधियों का हुआ माल्यार्पण और मुंह मीठा
समारोह के दौरान श्री एन.यू. खान ने सभी मतदाताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सभासदों का माल्यार्पण कर, मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया गया और सभी को ढेरों मुबारकबाद दी गई।
इस अवसर पर अध्यक्ष पति व पूर्व प्रधान श्री सईदुल रहमान, आरिफ कुरैशी, वार्ड-1 के सभासद अफसर कुरैशी, वार्ड-2 के सभासद फरियाद शाह, वार्ड-3 के सैयद सैमिया, चंदा भाई, मुन्ना खान, जाकिर खान, भूरा भाई, अमीर अहमद नेताजी, आमिर खान, अजीमुद्दीन, नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष तस्लीम राजा, शोएब अंसारी और शुभराती भाई सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में जनता मौजूद रही।