आगामी त्योहारों दशहरा, धनतेरस एवं दीपावली के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने हेतु कोतवाली रुद्रपुर पुलिस द्वारा रुद्रपुर मुख्य बाजार, बाटा चौक, डीडी चौक, भगत सिंह चौक एवं रोडवेज क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च/पैदल गश्त की गई। इस दौरान आमजन एवं व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई।
Udham Singh Nagar Police Uttarakhand RUDRAPUR CITY Rudrapur online