दिल्ली में BJP सांसद तेजस्वी सूर्या ने झारखंड में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित लाठीचार्ज को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि झारखंड के युवा पिछले कई वर्षों से JPSC में कथित कुप्रबंधन के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।
तेजस्वी सूर्या ने आरोप लगाया कि विधानसभा घेराव शुरू होते ही छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ राहुल गांधी केंद्र सरकार से जवाब मांगने के लिए संसद की कार्यवाही बाधित कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ जिस सरकार को उनका समर्थन प्राप्त है, वहां युवाओं पर लाठीचार्ज किया जा रहा है।
BJP सांसद ने राहुल गांधी से सवाल किया कि क्या झारखंड के छात्रों को न्याय नहीं मिलना चाहिए? उन्होंने छात्रों की मांगों पर सरकार से जवाब देने की मांग की।
.
.
.
.
#TejasviSurya #RahulGandhi #Jharkhand #JPSC #StudentProtest
Fatehabad, Agra | Aug 10, 2026