बीसलपुर: संपूर्ण समाधान दिवस में 20 शिकायतें आईं, जिनमें से 2 का मौके पर निस्तारण किया गया
बीसलपुर तहसील सभागार में शनिवार को उपजिलाधिकारी अजय कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से शुरू हुए समाधान दिवस में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।