मुज़फ्फरनगर: जुमे की नमाज और त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सिटी की खास अपील- फेक न्यूज और अफवाहों से रहें सावधान
मुजफ्फरनगर में जुमे की नमाज और आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। सिविल लाइन क्षेत्र के महमूदिया मदरसे में पीस कमेटी की बैठक हुई। एसपी सिटी अमृत जैन ने धर्मगुरुओं और जिम्मेदार लोगों से शांति-सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने फेक न्यूज और अफवाहों से सावधान रहने तथा बिना पुष्टि किसी खबर या वीडियो को शेयर न करने की हिदायत दी।