मड़ावरा: पिसनारी और गोराकलां के बीच सिद्ध बाबा की टोरिया के पास बाइक असंतुलित होकर गिरने से बाइक चालक घायल हुआ
पिसनारी और गोराकलां के बीच सिद्ध बाबा की टोरिया के पास मंगलवार की शाम करीब 4 बजे एक बाइक असन्तुलित होकर गिर गई। जिससे बाइक चालक घायल हो गया।इसके बाद लोगों के सहयोग से घायल बाइक चालक को 108 एम्बुलेंस के द्वारा इलाज के लिए लाया गया। जहाँ पर उसका उपचार चल रहा है। घायल बाइक चालक धवारी गाँव का रहने बाला बताया गया है।