बक्सर: सेंट्रल जेल में औचक छापेमारी, भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद
Buxar, Buxar | Apr 17, 2026 सेंट्रल जेल में डीएम और एसपी के निर्देश पर प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण किया। सर्च अभियान में जेल परिसर के अंदर बारिकी से तलाशी ली गई। अचानक जेल में हुई छापेमारी से कुछ देर के लिए हड़कंप की स्थिति बन गई। करीब 2.50 घंटे तक चले इस अभियान के दौरान जेल के सभी वार्डों और सेल की सघन जांच की गई।