पूरनपुर: मोहल्ला गनेशगंज निवासी युवक को सऊदी अरब बुलाकर, कुटरचित दस्तावेज तैयार कर बांग्लादेश का नागरिक दर्शा दिया
पूरनपुर नगर के मोहल्ला गनेशगंज निवासी राबिया निकहत ने सीओ और एसपी को दिए शिकायत पत्र में बताया है कि उसके पति नासिर हुसैन को मोहल्ले के ही कुछ लोग सऊदी अरब में 150 रियाल भारतीय 3300 रुपए रोजाना आमदनी होने की बात कही थी। जिस पर महिला के पति ने दो लाख 60 हजार रुपये एक महिला को दे दिए। उसके पति को घर से सऊदी अरब बुलाकर बंधक बनाकर काम कराया।