पूरनपुर: कोतवाली क्षेत्र के गांव में डरा धमकाकर एक वर्ष तक नाबालिग के साथ करते रहे गैंगरेप
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी ग्रामीण ने बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ एक वर्ष से डरा धमकाकर नन्हेंलाल अपने बहनोई कपिल के साथ मिलकर दुष्कर्म कर रहा है। आरोपियों ने अश्लील वीडियो बना लिया था और शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वीडियो को दिखाकर ब्लैकमेल कर एक वर्ष से नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे रहे हैं।