मिर्ज़ापुर: विंध्याचल मां विंध्यवासिनी के धाम में दर्शनार्थियों के फोटो खींचने को लेकर दो फोटोग्राफरों में हुई मारपीट, वीडियो वायरल
विंध्याचल के विंध्यवासिनी धाम में विंध्य कॉरिडोर में कहने को तो मंदिर की सुरक्षा की सुरक्षा के लिए दर्जनों पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। परन्तु विगत कुछ दिनों से मंदिर कॉरिडोर की स्थिति कुछ बिगड़ी नजर आ रही है। जैसा कि आप देख सकते हैं कि फोटोग्राफर के दो गुटों में मारपीट हुई है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।