मिर्ज़ापुर: विंध्याचल थाना क्षेत्र के नंदिनी गंगा नदी के पास ओवरलोड बालू लदी ट्रैक्टर ट्राली पलटने से ट्रैक्टर चालक की हुई मृत्यु
सोमवार की सुबह विंध्याचल के नंदिनी गंगा नदी के किनारे बालू साइट पर ट्रैक्टर ट्राली पलटने से चालक की मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान चालक सूरज पुत्र राम आसरे विंध्याचल क्षेत्र के निफरा गांव के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार बालू ओवर लोड होने के कारण ट्रैक्टर का अगला चक्का उठ गया और ट्रैक्टर पलट गया जिसमें चालक की मृत्यु हो गई।