मिर्ज़ापुर: बेलतर इलाके में सीओ सिटी ने चेकिंग के दौरान पटाखे वाली बुलेट को किया सीज, चार पहिया वाहन से उतरवायी काली फिल्म
क्षेत्राधिकार नगर मनोज कुमार गुप्ता ने कटरा कोतवाली पुलिस के साथ बेलतर इलाके में सोमवार की दोपहर एक बजे वाहनों की चेकिंग किया। इस दौरान पटाखे की तरह आवाज करने वाली साइलेंसर लगी बुलेट को उन्होंने सीज किया। साथ ही चार पहिया वाहन से काली फिल्म उतरवायी। इस दौरान डंकीनगंज चौकी प्रभारी, कटरा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समेत पुलिस बल मौजूद रहे।