मिर्ज़ापुर: अमोई के बुजुर्ग ने कलेक्ट्रेट में डीएम से विपक्षी द्वारा फर्जी तरीके से उनके हिस्से की 8 बिस्वा जमीन बेचने का लगाया आरोप
देहात कोतवाली क्षेत्र आमोई गांव निवासी बुजुर्ग ने सोमवार को जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन को पत्र सौंपकर विपक्षी पर उनके हिस्से की 8 विश्वा जमीन फर्जी तरीके से बेचने का आरोप लगाया। जिलाधिकारी ने पत्र लेने के बाद बुजुर्ग को जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बुजुर्ग लालमनी ने बताया कि थाने से उसे कोई मदद नहीं मिल रही है। मामले में एसडीएम से भी शिकायत किया है।