मिर्ज़ापुर: राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह की डनकीनगंज के कैंप कार्यालय पर मनाई गई 50वीं जयंती
सोमवार को दोपहर में डनकीनगंज स्थित युवा प्रदेश अध्यक्ष के कैंप कार्यालय पर राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह की 50वीं जयंती कार्यकर्ताओं ने बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाई। इस अवसर पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने चौधरी साहब के बताए हुए रास्ते पर चलते हुए उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लिया।