गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया: गांधी मैदान स्थित पार्क और तालाब निर्माण कार्य का बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने किया निरीक्षण
गया शहर के गांधी मैदान में चल रहे पार्क एवं तालाब निर्माण कार्य का बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार के द्वारा स्थल निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की गुणवत्ता, समयबद्धता और आमजन की सुविधाओं को विशेष रूप से परखा गया।