बड़ौदा: गुरूशरण में हो सकता है मनरूपी कंस का वध: साध्वी मेरूदेवा, बड़ौदा पुलिस ग्राउंड पर जारी श्रीमद्भागवत कथा
Badoda, Sheopur | Dec 30, 2025 श्योपुर। जिले के बडौदा कस्बे में स्थित पुलिस ग्राउंड में मंगलवार को दोपहर 03 बजे श्रीमद्भागवत कथा के छटवें दिवस भागवताचार्या महामनस्विनी साध्वी मेरुदेवा भारती ने कंस वध के प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि कंस का वध तभी संभव हो सकता है जब मथुरा नगरी के भीतर भगवान् श्री कृष्ण का पदार्पण हुआ क्योंकि कंस पाप, अधर्म और बुराई का प्रतीक था।