बड़ौदा: बड़ौदा में श्रीलक्ष्मीनाथ जी महाराज का 107वां जन्मोत्सव पाटोत्सव के रूप में मनाया गया, शोभायात्रा ने मन मोहा
Badoda, Sheopur | Dec 29, 2025 श्योपुर। कस्बे के मुख्य बाजार में स्थित श्री लक्ष्मीनाथ जी महाराज के प्राचीन मंदिर पर सोमवार दोपहर 3 बजे ठाकुर जी महाराज का 107वां जन्मोत्सव साढ़े बारह नाथ वैश्य समाज द्वारा पाटा उत्सव के रूप में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। उत्सव की शुरुआत रामायण पाठ और सामूहिक गीता पाठ से हुई। इसके बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई।