बड़ौदा: बड़ौदा में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, नगर में निकली भव्य कलश यात्रा
Badoda, Sheopur | Dec 29, 2025 श्योपुर। बड़ौदा कस्बे के कुंड मैदान पर सोमवार दोपहर 02 बजे श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा प्रारंभ होने से पूर्व गायत्री मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। कलश यात्रा सब्जी मंडी, छोटा बाजार, नाई मोहल्ला, रतोदन दरवाजा, मुख्य बाजार, कंपनी दरवाजा और अस्पताल रोड होते हुए कुंड मैदान पहुंची।