पुरैनी: फूलों टोला में नवसृजित प्राथमिक विद्यालय भवन का विधानसभा उपाध्यक्ष द्वारा शिलान्यास
शुक्रवार को बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष क्षेत्रीय विधायक नरेंद्र नारायण यादव के द्वारा फूलों टोला में 22 लाख,66 हजार, दो सौ पंद्रह रुपए से दो कमरे का विद्यालय भवन निर्माण का शिलान्यास किया गया। विद्यालय भवन निर्माण के संवेदक ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त कार्य मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत किया जा रहा है जिसे 19 जून 2026 को पूर्ण हो जाएगा।