देसूरी: सादड़ी में पेयजल लाइन के गड्ढे में फंसी पिकअप को ट्रैक्टर से निकाला, ग्रामीणों ने गड्डों को जल्द भरने की मांग की
Desuri, Pali | Jul 27, 2025 सादड़ी के प्रतापगढ़ बस्ती में रविवार सुबह 11 बजे जलदाय विभाग की लापरवाही से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य राजमार्ग पर खोदे गए गड्डों में ठीक से मिट्टी नहीं भरी गई है। इससे आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही है।एक पिकअप गाड़ी इन्हीं गड्डों में फंस गई।चालक की सूझबूझ से गाड़ी पलटने से बच गई। बाद मे ट्रैक्टर की मदद से गाड़ी को बाहर निकाला।