देसूरी: देसूरी थाना के 55 वर्षीय वृद्ध की नदी में डूबने से हुई मौत, दुदापुरा काणा पीर दरगाह मार्ग पर घटना
Desuri, Pali | Jul 26, 2025 देसूरी थाना क्षेत्र के दुदापुरा में शनिवार शाम 5 बजे एक किसान की नदी में डूबने से मौत हो गई। खेत में कृषि कार्य के निकले खरताराम मेघवाल (55) का शव नदी में मिला। घाणेराव चौकी प्रभारी एएसआई शैतान सिंह ने बताया कि दुदापुरा निवासी खरताराम पुत्र भगाराम मेघवाल शनिवार सुबह करीब 9 बजे घर से खेत की ओर निकले थे। अच्छी बारिश के बाद क्षेत्र में नदी-नाले बह रहे हैं।