देसूरी: सादड़ी के भीटवाडा में चोरी का मामला पुलिस ने सुलझाया, महिला समेत 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, घर से चोरी का सामान बरामद
Desuri, Pali | Jul 23, 2025 सादड़ी थाना क्षेत्र के भीटवाडा में बुधवार शाम 5 बजे हुई चोरी का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। सादड़ी थानाधिकारी हनवंत सिंह सोढा ने बताया कि भीटवाडा में 7 जुलाई को एक घर से खिड़की, दरवाजा, पंखे, तराजू और अन्य सामान चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में दो आरोपियों को आज गिरफ्तार किया है।