डिंडौरी: डिंडौरी विधायक ने बुरहानपुर में आदिवासी परिवारों की पानी की समस्या का वीडियो वायरल कर बीजेपी सरकार को घेरा
डिंडौरी विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने सोमवार दोपहर 2:00 बजे सोशल मीडिया में वीडियो पोस्ट करते हुए कहा की लानत है ऐसी सरकार पर जो चुनाव के समय आदिवासियों के घर तक पहुंच जाती है लेकिन वही आदिवासी समाज पानी के बूंद बूंद के लिए तरसता है तो सत्ता कि संवेदनाएं मर जाती हैं। गौरतलब है कि विधायक ने बीजेपी सरकार पर तीखा प्रहार किया ।