विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने निकाली श्री कृष्ण जन्मोत्सव शोभायात्रा
कोठी -: विश्व हिंदू परिषद, कोठी प्रखंड और बजरंग दल द्वारा आज भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर सुंदर बाल स्वरूप की झांकी निकाली गई। यह शोभायात्रा कोठी जोगनी माता मंदिर से बस स्टैंड, बाजार चौक होते हुए कोठी किला अंतर्गत नर्सिंघ भगवान जी मंदिर मे पूजा आरती कर सपन्न की गई।
झांकी आरंभ होने से पहले संगठन के सदस्यों ने नगर के गणमान्य व्यक्तियों समाजसेवी को श्री राम नाम का दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि यह शोभायात्रा जन्माष्टमी और संगठन के शौर्य दिवस के अवसर पर निकाली गई है। उन्होंने कहा कि लोगों व प्रशासन के सहयोग से यह परंपरा भविष्य में भी जारी रहेगी।